![]() |
| Deepak Pandey - Jaata hua ye varsh kaisa shor kar gaya |
जाता हुआ ये वर्ष
कैसा शोर कर गया
हर भारतवासी की आत्मा
को झकझोर कर गया
पूरे साल इक दूसरे
को कोसते रहे
टी वी मेँ महज जिस्म
को परोसते रहे
परिणाम उसका सबका मन
मसोस कर गया
हर भारतवासी की आत्मा
को झकझोर कर गया
आओ नयी रीत से
नव वर्ष मनायेँ
नारी को सम्मान देँ
न बाजार बनायेँ
कोसेँ न अँधेरे को
ज्ञान का दीप जलायेँ
काली रात मेँ जज्बा
जगा के भोर कर गया
भारतवासी की आत्मा
को झकझोर कर गया


0 comments:
Post a Comment
Add your comment